लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण में देशवासियों को प्राथमिकता देना समय की जरूरत है: चड्ढ़ा ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने देश में सभी को कोविड-19 रोधी टीका लगाए जाने और टीकाकरण में देशवासियों को प्राथमिकता दिए जाने को समय की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि टीकों की उपलब्धता के मामले में 'पहले-भारत' की ठोस नीति अपनाई जानी चाहिये और दूसरे देशों को टीकों का निर्यात करने के बजाय अपने देश के नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिये।

आप नेता ने पत्र में कहा कि केन्द्र सरकार ने 84 देशों को टीकों की छह करोड़ 40 लाख से अधिक खुराक देने का फैसला किया, जबकि देश के नागरिक ऐसा टीकाकरण केन्द्र शिद्दत से खोज रहे हैं, जो अब भी खुला हो।

चड्ढा ने कहा, ''मैं भारत सरकार से पूछना चाहता हूं कि उसकी प्राथमिकता दिल्ली की जनता है या डोमिनिकन गणराज्य की? उसकी प्राथमिकता महाराष्ट्र की जनता है या मॉरिशस की? उसकी प्राथमिकता बंगाल की जनता है या बांग्लादेश की? उसकी प्राथमिकता गुजरात की जनता है या गुयाना की? उसकी प्राथमिकता ओडिशा की जनता है या ओमान की? उसकी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश की जनता है या ब्रिटेन की? उसकी प्राथमिकता केरल की जनता है या केन्या की?''

उन्होंने सरकार से ''महत्वहीन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा बटोरने'' से पहले भारत की समस्त 135 करोड़ आबादी के टीकाकरण को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

चड्ढा ने कहा, ''मैं भारत सरकार से महत्वहीन अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा हासिल करने से पहले टीकाकरण में राष्ट्रवाद को अपनाने और भारत के समस्त 135 करोड़ लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने का अनुरोध करता हूं। टीके की खुराकों को दूसरे देशों में भेजकर टीकाकरण केन्द्रों को बंद मत होने दीजिये।’’

उन्होंने कहा, ''ये खबरें और भी चिंताजनक हैं कि भारत सरकार आने वाले दिनों में टीकों की लगभग साढ़े चार करोड़ खुराक पाकिस्तान को निर्यात करेगी। एक ओर भारत सरकार का दावा है कि पाकिस्तान भारत में केवल आतंकवाद निर्यात करता है, दूसरी ओर हम पाकिस्तान को जीवन रक्षक टीके निर्यात कर रहे हैं। ''

उन्होंने कहा, ''टीकाकरण में पहले भारत की ठोस नीति का पालन किया जाना चाहिये। दूसरे देशों को निर्यात करने से पहले देशवासियों की टीके लगाए जाने चाहिये। जब हजारों भारतीय मर रहे हों तो सरकार को खुराकों का निर्यात नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो