लाइव न्यूज़ :

वक्त आ गया है कि तंत्र में व्याप्त बुराइयां दूर की जाएं: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने संसद में लगातार होने वालों गतिरोधों पर सोमवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि ठीक से काम नहीं करने वाले विधानमंडल संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांत पर प्रहार करती हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि सांसदों और विधायकों को सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें सदन में अपनी बात रखते वक्त ‘‘शालीनता, मर्यादा और गरिमा की लक्ष्मण रेखा’’ कभी लांघनी नहीं चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि विचारधारा से कहीं अधिक जरूरी है आदर्श व्यवहार, दुर्भाग्य से राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में मूल्यों और मानदंडों का तेजी से क्षरण हुआ है।

नायडू ने उप राष्ट्रपति निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ वक्त आ गया है कि तंत्र में व्याप्त विभिन्न प्रकार की बुराइयों को दूर किया जाए और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाए।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा कि जनता को अपना प्रतिनिधि चार अहम गुणों- चरित्र, आचरण, क्षमता और सामर्थ्य के आधार पर चुनना चाहिए। एक आधिकारिक बयान में उन्हें उद्धत करते हुए कहा गया,‘‘ दुर्भाग्य से इनके स्थान पर गैर जरूरी चीजें - जाति, समुदाय, नकदी और आपराधिकता आ गई है... इससे हमारी निर्वाचन प्रक्रिया को नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने ये बातें महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा के छात्रों से बातचीत के दौरान कहीं। नायडू ने कहा कि वह हमेशा से चाहते रहे हैं कि युवा न सिर्फ राजनीति में दिलचस्पी लें बल्कि पूरे जोश के साथ इसमें शामिल हों और अनुशासन,समर्पण के साथ जनता की सेवा करें।

उप राष्ट्रपति ने 35 वर्ष से कम आयु की 65 प्रतिशत आबादी के साथ भारत के जनसांख्यिकीय लाभ का जिक्र किया और तेज गति से विकास तथा ‘नए भारत’ के निर्माण का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह