लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाने का वक्त आ गया है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई,20 सितंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि राज्य पूववर्ती देवेन्द्र फडणवीस नीत सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का वक्त आ गया है।

दरअसल पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान पर यह बात कही है। पाटिल ने कहा था कि राज्य सरकार के दो मंत्रियों की ‘‘अनियमितताओं’’ को शीघ्र सामने लाया जाएगा।

पाटिल ने कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों पर ‘‘भ्रष्टाचार में आकंठ’’ डूबने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि उनके ‘‘बुरे कामों’’ को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना पुणे में संवाददाताओं से कहा,‘‘ कुछ दिन में कांग्रेस के दो मंत्रियों की अनियमितताओं को सामने लाया जाएगा।’’

पटोले ने कहा कि भाजपा ने ‘अनंत चतुर्दशी’ के दिन को राजनीतिक ब्लैकमेंलिंग और हथकंडेबाजी के लिए चुना है। वह भाजपा नेता किरीट सोमैया के उपनगरीय मुलुंड में अपने आवास से सीएमएसटी और कोल्हापुर जिले के कराड तक की यात्रा का जिक्र कर रहे थे। सोमैया ने यह यात्रा पुलिस अनुमति के बगैर की।

पटोले ने कहा,‘‘ यह (गणेश चतुर्दशी के समापन के अवसर अनंत चतुर्दशी पर) इसलिए हो रहा है क्योंकि केन्द्र सरकार ने उन्हें (भाजपा नेताओं को) इसके लिए अधिकृत किया है।’’

एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और सत्ता में लौटने का भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा,‘‘चूंकि कांग्रेस के मंत्रियों ने कुछ भी गलत नहीं किया है इसलिए हमें भाजपा की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। पूरा देश जानता है कि प्रवर्तन निदेशालय और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो का दुरुपयोग हो रहा है। सोमैया को पार्टी में गंभीरता से नहीं लिया जाता और अगर उन्हें महाराष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो उन्हें भाजपा नेताओं के बुरे कामों को उजागर करना चाहिए। अगर वह ऐसा करेंगे तभी उन्हें जनता का सहयोग मिलेगा।’’

गौरतलब है कि पूर्व सांसद सोमैया ने दिन में आरोप लगाया था कि जब वह कोल्हापुर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें कराड में रोका था। जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के उनके आरोपों के बाद कानून व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह