लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक को अनुमति देने का समय आ गया है : चिदंबरम

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक को अनुमति देने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ‘‘आर्थिक हितों की रक्षा करने के गलत उत्साह में’’ लाखों लोगों को संक्रमण के खतरे की तरफ धकेल रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त शोध और अकादमिक अध्ययन उपलब्ध हैं कि बूस्टर खुराक जरूरी है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘कोविशील्ड पर ‘लांसेट’ का अध्ययन जग जाने का समय है कि इसका असर तीन महीने से ज्यादा नहीं रहता। अब बूस्टर खुराक को अनुमति देने का समय आ गया है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह समय है कि फाइजर और मॉडर्ना जैसे अन्य मंजूर टीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए। चिदंबरम ने कहा, ‘‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आर्थिक हितों की रक्षा करने (संरक्षणवाद) के गलत उत्साह में सरकार लाखों भारतीयों को संक्रमण के खतरे की तरफ धकेल रही है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर महामारी की तीसरी लहर आती है और टीकाकरण करा चुके लोग बड़ी संख्या में संक्रमित होते हैं तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

‘कोविशील्ड’ का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। कांग्रेस सरकार की टीका संबंधी रणनीति की आलोचना करती रही है और उसने मांग की है कि टीकाकरण में तेजी लाई जाए तथा कोरोना वायरस की एक और लहर को रोकने के लिए बूस्टर खुराक प्रदान किए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर