अयोग्य महाविकास आघाड़ी सरकार के गद्दी छोड़ने का समय आ गया है: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:32 IST2021-03-25T19:32:16+5:302021-03-25T19:32:16+5:30

Time has come for the inept Mahavikas Aghadi government to step down: Maharashtra BJP President | अयोग्य महाविकास आघाड़ी सरकार के गद्दी छोड़ने का समय आ गया है: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

अयोग्य महाविकास आघाड़ी सरकार के गद्दी छोड़ने का समय आ गया है: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

ठाणे, 25 मार्च महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार हर मोर्चे पर विफल है और लोगों को आगे आकर उनसे गद्दी छोड़ने की मांग करनी चाहिए।

ठाणे में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार “जबरन वसूली” करने में व्यस्त थी जबकि राज्य के लोग कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे थे।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान सरकारी कार्रवाई के कारण हजारों लोगों की बिजली आपूर्ति काट दी गई।

भाजपा नेता ने कहा कि लोगों को “महाराष्ट्र को बचाने” के लिये आगे आना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Time has come for the inept Mahavikas Aghadi government to step down: Maharashtra BJP President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे