लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पुरानी कैब की छत पर संकेतक लगाने के लिये और छह महीने का समय दिया गया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:24 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी मुंबई महानगर क्षेत्र के परिवहन प्राधिकरण ने 31 जनवरी 2020 से पहले पंजीकृत कैब की छत पर संकेतक लगाने के अपने फैसले को अमल में लाने के लिये और छह महीने का समय देने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पुरानी टैक्सियों पर रंगीन संकेतक लगाने की समयसीमा को एक जनवरी 2021 से बढ़ाकर एक जुलाई 2021 कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) बैठक में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते तीन में से केवल एक निर्माता ही संकेतकों का उत्पादन कर बाजार में उपलब्ध करा रहा है।

रंगीन संकेतकों के जरिये यह पता चल पाएगा कि टैक्सी खाली है या फिर कोई उसमें सवार है। इसका मकसद सवारी बिठाने से कैब चालकों के इनकार के मामलों में कमी लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया