लाइव न्यूज़ :

मंगलवार शाम तक कुल 6.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया: केंद्र

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद चौथे दिन यानी मंगलवार शाम तक 11,660 सत्र के जरिए कुल 6.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, मंगलवार को शाम छह बजे तक 3,800 सत्र के जरिए 1,77,368 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। साथ ही कहा गया कि मंगलवार को हुए टीकाकरण की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक सामने आ सकेगी।

मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि टीका लगाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव (एईएफआई) के केवल नौ मामलों में अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी।

इसके मुताबिक, दिल्ली में एईएफआई संबंधी तीन मामलों में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि एक को राजीव गांधी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। वहीं, उत्तराखंड में भी एईएफआई के एक मामले में अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसी तरह कर्नाटक में एक व्यक्ति को छुट्टी दी गई जबकि एक अन्य की हालत स्थिर होने के बावजूद उसे चित्रदुर्ग जिले के अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में भी एईएफआई के एक मामले में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस बीच, राजस्थान में भी एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है।

टीकाकरण अभियान के चौथे दिन सफल संचालन का दावा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि शाम छह बजे तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया, उनमें बिहार में 42,085, असम में 7,418,, कर्नाटक में 80,686 और केरल में 23,855, मध्य प्रदेश में 18,174, तमिलनाडु में 25,521, गुजरात में 17,581, तेलंगाना में 69,405, उत्तर प्रदेश में 22,644, पश्चिम बंगाल में 42,093 और दिल्ली में 12,441 लाभार्थी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस