लाइव न्यूज़ :

.... तब तक चलती रहेगी धर्म की राजनीति : प्रियंका

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:56 IST

Open in App

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), दो दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी तब तक ऐसी सियासत चलती रहेगी।

प्रियंका ने मुरादाबाद में 'प्रतिज्ञा रैली' में योगी पर निशाना साधते हुए कहा "मुख्यमंत्री लोगों के प्रति कोई अपनी जवाबदेही नहीं समझते। वह चुनाव के समय धार्मिक जांच की राजनीति करके निकल जाते हैं। जब तक जनता जवाब नहीं मांगेगी, तब तक यह सिलसिला चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जनता जब तक विकास पर बात नहीं करेगी, तब तक धर्म और जाति की राजनीति चलती रहेगी। उन्होंने कहा, "जब तक अपने गांव की सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल सबसे महत्वपूर्ण नहीं होंगे तब तक आप इसी तरह की राजनीति में आप फंसे रहेंगे।"

प्रियंका ने कहा, "कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमने प्रतिज्ञाएं ली हैं, जो आप के विकास और आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर हैं। आप अपने मुद्दों पर बात करिए।"

केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, "किसानों का आंदोलन इसका प्रमाण है कि आप जब मन बना लेते हैं, अपने लिए लड़ते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है। किसानों ने त्याग किया और 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उन 700 शहीदों के लिए प्रधानमंत्री ने संसद में दो मिनट का मौन तक नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि पिछले अक्टूबर में लखीमपुर खीरी में नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी जीप तले कुचल कर मार डाला लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा।

अपनी ससुराल में रैली में प्रियंका ने काफी दिनों के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर खेद व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारतनीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा नागरिक उड्डयन, 3 नए विभाग और तीन अन्य विभागों के नाम बदले, देखिए पूरी सूची

भारतThiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा?, पासिंग आउट परेड निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल से हटकर सीएम नीतीश कुमार ने लिया मंत्रियों को साथ

भारतलियोनेल मेस्सी के इवेंट ऑर्गनाइजर को किया गया गिरफ्तार, हिंसक अराजकता के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

भारतSasthamangalam ward: कौन हैं आर. श्रीलेखा?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत दर्ज की, सीपीआईएम उम्मीदवार अमृता आर को 708 वोटों से हराया

भारतमहाराष्ट्र विधान मंडल में विपक्ष के नेताओं का न होना सत्ताधारी दलों के लिए शर्म की बात?, संजय राउत ने कहा-बीजेपी और सीएम फडणवीस ने अपमान करने का लगातार किया काम

भारतTripunithura Municipality: NDA 21, LDF 20, UDF 12?, एनडीए ने एलडीएफ को 1 सीट से हराकर त्रिपुनिथुरा नगरपालिका पर किया कब्जा