लाइव न्यूज़ :

Corona: देशभर में अबतक 34 हजार से ज्यादा मरीजों को आईसीयू की जरूरत पड़ी, नौ हजार से अधिक को वेंटिलेटर पर रखा गया

By सुमित राय | Updated: July 3, 2020 05:32 IST

भारत में अब तक 6.04 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 34,450 मरीजों को आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में सिर्फ 34450 कोरोना मरीजों को आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ी है।देश में 37,505 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी और 9,272 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और गुरुवार तक देशभर में कोरोना वायरस के छह लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर लोग ठीक हो रहे हैं और इनमें से सिर्फ 34,450 मरीजों को आईसीयू में रखने की जरूरत पड़ी, जबकि 37,505 को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी और 9,272 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि 2,26,947 सक्रिय मामलों में से बुधवार के 2.63 फीसदी की तुलना में गुरुवार (शाम छह बजे तक) 2.53 फीसदी मरीज आईसीयू में थे। इसी तरह बुधवार को 0.44 प्रतिशत की तुलना में बृहस्पतिवार को 0.45 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर थे। गुरुवार को 3.07 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। बुधवार को यह प्रतिशत 3.13 थी।

भारत में 6.04 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 604641 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 17834 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 359859 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। भारत में कोरोना के 226947 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

भारत में 604641 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्क तस्वीर)

महाराष्ट्र से सामने आए हैं कोविड-19 के सबसे ज्याद मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 1.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "गुरुवार को राज्य में 6330 नए मामले सामने आए, जबकि 8018 लोग ठीक हुए औऔर 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 186626 हो गई है, जिसमें 101172 डिस्चार्ज और 8178 मौतें शामिल हैं।"(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां