लाइव न्यूज़ :

अब तक रेलवे के 4.32 लाख कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगा: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने सोमवार को कहा कि अब तक रेलवे के करीब 4.32 लाख कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगा है और बाकी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए राज्यों पर जोर डाला जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि वे अपने कोटे के निशुल्क टीकों का उपयोग केवल सरकार द्वारा तय किए अग्रिम मोर्चे के कर्मियों अथवा 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण के लिए करें।

सरकार द्वारा तय की गई अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की सूची में रेलवे कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है, जिसको लेकर रेलवे यूनियन लंबे समय से शिकायत कर रही हैं।

सुनीत शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' रेलवे ने अब तक करीब 4.32 लाख कर्मचारियों का टीकाकरण किया है। बाकी बचे कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगाए जाने के लिए हम राज्यों के साथ संपर्क में हैं। पहला चरण 45 वर्ष एवं उस्से अधिक आयु वाले लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों एवं आरपीएफ कर्मियों जैसे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए था। इनका टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।''

उन्होंने कहा, '' हम राज्यों के सपंर्क में हैं क्योंकि रेलवे आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करती है। हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस और यात्री सेवा का संचालन करते हैं। हम राज्य सरकारों पर हमारे लोगों का जल्द टीकाकरण करने का जोर डाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए