अब तक कोविड-19 टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 18, 2021 00:49 IST2021-04-18T00:49:44+5:302021-04-18T00:49:44+5:30

Till now 12.25 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given: Ministry of Health | अब तक कोविड-19 टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

अब तक कोविड-19 टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 25.65 लाख खुराक आज दी गईं।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शनिवार को 60,057 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र परिचालन में थे और यह आंकड़ा औसतन 45 हजार टीकाकरण केंद्रों के मुकाबले 15 हजार अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उ्द्देश्य से कार्यस्थलों पर टीकाकरण की शुरुआत की गई है।

अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीके की 12,25,02,790 खुराक दी गईं। इनमें शामिल 91,27,451 स्वास्थ्य कर्मी वे हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 57,07,322 को दूसरी खुराक दी गई है।

वहीं, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 1,12,29,062 लोगों को पहली और 55,08,179 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसी प्रकार 45 से 60 साल तक की उम्र के 4,04,16,170 लोगों को पहली और 10,76,752 को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के 4,55,60,187 लोगों को पहली और 38,77,667 को दूसरी खुराक दी गई है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 92वें दिन रात आठ बजे तक 26,65,179 खुराक दी गई जिनमें से 19,24,416 को पहली और 6,40,763 को दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Till now 12.25 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given: Ministry of Health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे