लाइव न्यूज़ :

अभी तक कोविड-19 टीकों की 7.44 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल देश में अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 7.44 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की शाम आठ बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक टीके की 7,44,42,267 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

इनमें से 89,53,552 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी गई है और 53,06,671 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चा के 96,19,289 कर्मियों को पहली खुराक और 40,18,526 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,57,78,875   लाभार्थियों को पहली खुराक और 7,65,354 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘शनिवार की शाम आठ बजे तक टीके की 13,00,146 खुराक दी गई। आज देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण का 78वां दिन था। इनमें से 11,86,621 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,13,525 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई।’’

इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 11,23,851 और 78,012 लाभार्थियों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई।

देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जनवरी को शुरू की गई थी और पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया था। वहीं अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू किया गया था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था।

भारत में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू