लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई देश में अब तक कोविड-19 टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से अब तक 18-44 आयुवर्ग के कुल 1,28,74,546 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इस आयुवर्ग के 9,42,796 लाभार्थियों को मंगलवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई।

मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक टीके की कुल 20,04,94,991 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 97,94,835 स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहली खुराक जबकि 67,28,443 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,51,62,077 लाभार्थियों को पहली खुराक जबकि 83,77,270 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा 45 से 60 साल की आयु के 6,20,47,952 को पहली जबकि 1,00,24,157 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 5,71,19,900 लाभार्थी पहली जबकि 1,83,65,811 लाभार्थी दूसरी खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे