भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: April 21, 2021 23:26 IST2021-04-21T23:26:54+5:302021-04-21T23:26:54+5:30

Till date, more than 13.2 million doses of anti-Kovid-19 vaccines have been given in India | भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 21.21 लाख से अधिक खुराकें बुधवार को रात आठ बजे तक दी गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 13,22,40,352 खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में 92,19,080 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली जबकि 58,51,361 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,16,28,882 कर्मियों को पहली जबकि 59,32,541 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि 45 साल से 60 साल तक की आयु के 4,43,89,584 लोगों को पहली जबकि 16,28,837 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है। वहीं 60 साल से अधिक आयु के 4,78,44,204 लोगों को पहली जबकि 57,45,863 लोगों की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Till date, more than 13.2 million doses of anti-Kovid-19 vaccines have been given in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे