लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में अब तक 60,29,649 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:13 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में अब तक 60,29,649 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

सरकार ने मंगलवार से वरिष्ठ नागरिकों और पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 से 60 साल तक की उम्र के लोगों को टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू की।

इसने कहा कि मंगलवार को कुल 2,10,461 लोगों को टीका लगाया गया।

राज्य में अब तक9,91,812 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। इनमें से 4,74,723 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 8,50,953 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 2,56,700 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।

राज्य में अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 से 60 साल तक की उम्र तक के 6,71,144 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 331 को मंगलवार को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

अब तक कुल 27,82,504 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई है जिनमें से 1,482 को मंगलवार को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो