लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड टीकों की 1.90 करोड़ खुराकें दी गयीं : सरकार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार शाम तक कोविड-19 टीकों की 10,34,672 खुराकें दिए जाने के साथ ही देश भर में अब तक 1.90 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

भारत में 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने के साथ ही देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। इसके अगले चरण के तहत दो फरवरी को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगाने की शुरुआत हुई थी।

मार्च में शुरू हुए टीकाकरण के अगले चरण में 60 साल से अधिक आयु के लोगों तथा विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक आयु के लोगों को टीके लगाने की शुरुआत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 49वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक कोविड-19 टीकों की कुल 10,34,672 खुराकें दी गईं। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 8,25,537 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी वहीं 2,09,135 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार हो जाएगी।

कुल 8,25,537 लाभार्थियों में 5,00,942 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं जबकि 77,325 लोग 45 से 60 आयु वर्ग के हैं तथा अन्य बीमारी से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?