लाइव न्यूज़ :

देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 18.22 करोड़ खुराक दी गईं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 18,21,99,668 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को टीकाकरण अभियान के 120वें दिन टीके की 17,14,247 खुराक दी गईं। मंत्रालय के अनुसार इसमें पहली खुराक लेने वाले 11.19 लाख लाभार्थी और दूसरी खुराक लेने वाले 5.95 लाख लाभार्थी शामिल हैं।

इसके अनुसार, कोविड रोधी टीके की अब तक दी गईं कुल खुराकों में से 96.42 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है तथा 66.41 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम पंक्ति के 1.44 करोड़ कर्मियों को पहली खुराक तथा 81.86 लाख कर्मियों को दूसरी खुराक मिली है।

मंत्रालय ने कहा कि 45-60 आयु समूह के 5.72 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 90.63 लाख को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां