लाइव न्यूज़ :

‘जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, लड़ाई चलती रहेगी’ : मथुरा में किसान पंचायत में अखिलेश ने कहा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:43 IST

Open in App

मथुरा, 19 मार्च समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मथुरा के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि ‘किसान आंदोलन से और कोई घबराया हो या नहीं, लेकिन भाजपा जरूर घबरा रही है।’

उन्होंने किसानों के आंदोलन को मजबूत बताते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से आप लड़ाई लड़ रहे हैं, भाजपा को पता चल गया है कि अब किसान नहीं रुकने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, यह लड़ाई चलती रहेगी।’’

यादव ने कहा, ‘‘महापंचायत में मुझे लाठी भेंट की गई है। हम और जयंत (चौधरी) यह जानते हैं कि लाठी कब, और कहां पर चलानी है।’’

किसान महापंचायत का आयोजन सपा और रालोद की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। मंच पर यादव के साथ रालोद उपाध्यक्ष एवं मथुरा से पूर्व सांसद जयंत चौधरी भी मौजूद थे।

किसान महापंचायत के मंच से दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

किसानों से संवाद स्थापित करते हुए सपा मुखिया ने कहा, ‘‘भाजपा की सरकार ने नोटबंदी की थी, उससे क्या कालाधन वापस आया ? इसी प्रकार जबरिया जीएसटी कानून लागू किया। इससे कौन सा कारोबार बढ़ गया ?’’

उन्होंने सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाया, लेकिन भाजपा सरकार ने अपनी दोनों आंखें और कान बंद कर रखे हैं। उसे किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा। वादे के मुताबिक क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है ? उल्टे, इस सरकार ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिससे आम आदमी हलकान है।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री कहने को तो ‘‘योगी हैं, लेकिन योगी वही होता है, जो दूसरों का दुख अपना समझे। लेकिन वे दूसरों का दुख तो समझते नहीं। उल्टे लाल टोपी दिखे तो भड़क जाते हैं।’’

यादव ने कहा कि हमें नहीं पता कि लाल रंग देखकर कोई क्यों भड़क रहा है ? अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश रचने वाली पार्टी है। इसने हमें बांटकर सत्ता पाई है। लेकिल अब किसान एकजुट हो गया है। 2022 में वह भाजपा को सबक सिखाने के लिए सत्ता से जरूर हटाएगा।

रालोद उपाध्यक्ष चौधरी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार के लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं। यह सरकार घमंड में डूबी है। इसका घमंड तोड़ना होगा।’’

मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कहने को तो वह फकीर हैं, लेकिन ऐशोआराम की जिंदगी काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?