लाइव न्यूज़ :

बुधवार शाम छह बजे तक कुल 7.86 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोविड-19 का टीका : केन्द्र

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार को जारी एक अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी से देश में शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम छह बजे तक कुल 7.86 लाख स्वस्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को देश के 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शाम छह बजे तक 1,12,007 लोगों को टीका लगाया गया है। मंत्रालय का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार (बुधवार शाम छह बजे तक) 14,119 सत्रों में 7,86,842 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है।’’

बुधवार को शाम छह बजे तक कुल 2353 सत्र आयोजित किये गये।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन शाम छह बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभावों (एईएफआई) के 82 मामले सामने आये हैं।

टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 10 मामलों में रोगी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें दिल्ली में चार, कर्नाटक में दो जबकि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से एक-एक मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में अवर सचिव मनोहर अगनानी ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीकाकरण का अभी तक कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहिंसा से मुक्त और सुरक्षित समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

ज़रा हटकेDCP के सामने दरोगा जी की खुल गई पोल! पिस्टल तक लोड नहीं कर पाए, वीडियो हुआ वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतराज्य सरकार के अधिकारी और नौकरशाह ‘माननीय’ शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने-केवल मंत्री करेंगे

भारतबिहार सरकारी स्कूलः शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, नहीं मिल रहा 69,000 शिक्षक के सर्टिफिकेट