लाइव न्यूज़ :

आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत के लिए टिकैत जिम्मेदार : पूर्व सांसद

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:21 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई 700 किसानों की मौत का दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सम्पत्ति जब्त करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके राजभर ने रविवार को एक वीडियो जारी कर भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) नेता टिकैत पर निशाना साधा।

राजभर ने टिकैत व आंदोलनकारी किसान नेताओं को उग्रवादी करार दिया और कहा कि भाकियू नेता टिकैत नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई 700 किसानों की मौत के दोषी हैं। टिकैत के विरुद्ध मामला दर्ज कर इनकी सम्पत्ति को जब्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि टिकैत की जब्त सम्पत्ति से मृतक किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

प्रदेश की घोसी सीट से सांसद रह चुके राजभर ने कहा कि तीनों नये कृषि कानून वापस होने से किसानों का बहुत बड़ा नुकसान और चंद 'खालिस्तानी गुंडों' को लाभ हुआ है। किसान नेता सरकार के लचीले रुख का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। आंदोलनकारी लोग किसान नहीं हैं।

राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर आरोप लगाया कि सियासत में प्रवेश करने के पहले वह बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शूटर थे। राजभर अपने अपराधों को छिपाने के लिए राजनेता का चोला धारण कर लिये हैं।

उन्होंने दावा किया है कि ओम प्रकाश राजभर बियार जाति के हैं न कि राजभर बिरादरी के।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर