लाइव न्यूज़ :

टिकैत तीन राज्यों में 14 फरवरी से होने जा रहे सात किसान महापंचायतों में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:24 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र),12 फरवरी केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में ‘‘किसान महापंचायत’’ में शामिल होंगे। यह रविवार से शुरू होने जा रही है।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों की बैठकें संयुक्त किसान मोर्चा के संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा हैं। यह 23 फरवरी को संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत हरियाणा के करनाल, रोहतक, सिरसा और हिसार जिलों में, राजस्थान के सीकर में और महाराष्ट्र के अकोला में करने का कार्यक्रम है।

पिछले साल सितंबर में लागू किये गये तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान नवंबर से डेरा डाले हुए हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की भी मांग कर रहे हैं।

बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से मांगें पूरी होने तक अपना आंदोलन समाप्त नहीं करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?