लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के किसानों से भाजपा को हराने की अपील करेंगे टिकैत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:56 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 10 मार्च भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने आगामी 13 मार्च को कोलकाता जाने का ऐलान करते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर चर्चा करके भाजपा को पराजित करने का आह्वान करेंगे। हालांकि, वह किसी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे।

टिकैत ने सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में किसान महापंचायत को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह 13 मार्च को कोलकाता जाएंगे और वहीं से निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूकेंगे।

टिकैत ने आरोप लगाया कि देश के किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। वह पश्चिम बंगाल के किसानों से चुनाव पर चर्चा करेंगे और भाजपा को हराने का आह्वान करेंगे।

साथ ही कहा कि वह किसी भी दल के पक्ष में अपील या किसी का समर्थन बिल्कुल नहीं करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पश्चिम बंगाल में वोट मांगने नही जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है।

इसके पूर्व, टिकैत ने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, '' दिल्ली से लुटेरों को भगाना है। वह आखिरी बादशाह साबित होगा।''

भाकियू नेता ने किसानों को 'एक गांव, एक ट्रैक्टर और 15 आदमी' का नारा दिया और कहा कि 10 दिन की तैयारी कर लें। किसी भी वक्त दिल्ली कूच करने के लिए आह्वान किया जा सकता है। उन्होंने बिहार में भी आंदोलन को धार देने का आह्वान किया।

आंदोलन को लेकर किसानों में मतभेद के दावों को खारिज करते हुए टिकैत ने कहा कि अब झंडे को लेकर कोई भी एतराज नहीं करता।

उन्होंने कहा कि एकजुट न होने के कारण ही किसान लुटे हैं। भारत के किसानों के आंदोलन की अनुगूंज पूरी दुनिया में होने लगी है।

टिकैत ने आंदोलन को किसानों के आत्मसम्मान का प्रतीक करार देते हुए आगाह किया कि किसान पराजित हो गया तो मजदूर व नौजवान भी पराजित हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ संगठित होकर लड़ाई लड़नी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां