लाइव न्यूज़ :

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकील टकराव के बाद विचाराधीन कैदियों को भेजा गया तिहाड़, बार काउंसिल ने की निंदा

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:09 IST

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने शनिवार को तीस हजारी अदालत परिसर में झड़प के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की, जिसमें लगभग 10 पुलिस कर्मी और कई वकील घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प के दौरान 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

तीस हजारी अदालत परिसर में पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों में हुई झड़प में लगभग 80 विचाराधीन कैदी फंस गए। पुलिस ने बताया कि सुनवाई के लिए अदालत लाए गए इन कैदियों को शाम तक लॉकअप में बंद रखा गया। शाम करीब छ बजे जब स्थिति पर काबू पाया गया तब इन कैदियों को सुरक्षित बारी बारी से तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प के दौरान 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस झड़प में दो थाना प्रभारियों और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त समेत 20 लोग घायल हो गए। 

बार काउंसिल ने की निंदा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने शनिवार को तीस हजारी अदालत परिसर में झड़प के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की, जिसमें लगभग 10 पुलिस कर्मी और कई वकील घायल हो गए। बीसीआई ने इस पुलिस कार्रवाई को क्रूर करार दिया और पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशनों ने सोमवार को दिल्ली की सभी जिला अदालतों में काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प के दौरान 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने शनिवार को वरिष्ठ न्यायाधीशों के साथ इस मामले को लेकर पांच घंटे तक बैठक की।

टॅग्स :कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया