लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक जगदीश सिंह हटाए गए, उन पर ये था आरोप

By भाषा | Updated: January 16, 2019 05:13 IST

बयान के अनुसार, ‘‘ केंद्रीय तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक जगदीश सिंह को एक कैदी की बाहरी व्यक्ति से गैर कानूनी मुलाकात कराने और उचित दस्तावेजों के बिना एक कैदी को जेल से रिहा करने का दोषी पाया गया ।’’ 

Open in App

तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक जगदीश सिंह को पद से हटा दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सक्षम अदालत द्वारा जारी उचित दस्तावेज के बिना एक कैदी को रिहा कर दिया था। यहां मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच के बाद दिल्ली मुख्य सचिव विजय कुमार की मंजूरी से सिंह को हटा दिया गया। दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, ‘‘ केंद्रीय तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक जगदीश सिंह को एक कैदी की बाहरी व्यक्ति से गैर कानूनी मुलाकात कराने और उचित दस्तावेजों के बिना एक कैदी को जेल से रिहा करने का दोषी पाया गया ।’’ 

बयान में कहा गया है कि मुख्य सचिव ने ‘‘अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा देते हुए ’’ सेवा से हटा दिया है। इससे कुछ ही दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के गोदाम खरीद सुपरवाइजर को भी अनियमितता के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया । उन पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी अस्पताल के स्टोर के लिए 46,64,000 रूपये की खरीद में गड़बड़ की थी ।

बयान के अनुसार, पिछले साल नवंबर में मुख्य सचिव नियुक्त किए गए देव ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया