लाइव न्यूज़ :

दुधवा बाघ अभयारण्य में बाघिन का शव बरामद

By भाषा | Updated: September 26, 2021 14:50 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र)] 26 सितंबर लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) के मैलानी रेंज के छेदीपुर गांव के पास रविवार को एक बाघिन मृत पाई गई।

डीटीआर के क्षेत्र निदेशक संजय कुमार पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि गोला-पीलीभीत मार्ग के किनारे छेदीपुर गांव के पास बाघिन का शव बरामद किया गया जिसकी उम्र एक से दो साल के बीच बताई जा रही है।

पाठक ने बताया, ‘‘बाघिन के शरीर पर मामूली घर्षण को छोड़कर कोई स्पष्ट चोट का निशान देखने को नहीं मिला। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बाघिन की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।’’

हालांकि, क्षेत्र निदेशक ने कहा, ‘‘मौत के सही कारण का पता भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली के विशेषज्ञों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चलेगा। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव