लाइव न्यूज़ :

बाघिन ने चिड़ियाघर के कर्मचारी की जान ली

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:05 IST

Open in App

ईटानगर, 19 मई ईटानगर के बायोलॉजिकल पार्क में एक बाघिन ने चिड़ियाघर के 35 वर्षीय कर्मचारी पर हमला कर दिया जिसमें कर्मचारी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी।

चिड़ियाघर के अधिकारी राया फ्लागो ने बताया कि असम में लखीमपुर जिले के धेकियाजुली में रहने वाले पलाश कर्माकर मंगलवार को जब बाघिन के बाड़े में पानी की टंकी साफ करने के लिए घुसे तो बाघिन ने उन पर हमला कर दिया।

फ्लागो ने बताया, ‘‘घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे की है। मुझे एक अन्य कर्मचारी ने इस बारे में सूचना दी। मैं एक चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों के साथ जब चिड़ियाघर पहुंचा तब तक कर्माकर की मौत हो चुकी थी। उसका चेहरा खून से लथपथ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाघिन के पिंजरे में जाने के तीन दरवाजे हैं और सभी खुले छूट गये थे। हमें लगता है कि इस कारण से ही बाघिन ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला कर दिया।’’

फ्लागो ने कहा कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ईटानगर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कमदम सिकोम ने बताया कि यहां थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है और शव को आर के मिशन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा और प्रारंभिक पड़ताल में यह लापरवाही का मामला लगता है।’’

कर्माकर की जान लेने वाली बाघिन ‘चिप्पी’ रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति की है जिसे दिबांग वैली जिले के अनीनी से एक अन्य बाघिन ‘इपरा’ के साथ बचाया गया था। तब दोनों करीब आठ महीने की थीं।

उन्हें 2013 में यहां चिड़ियाघर में रखा गया और तब से वे यहां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल