लाइव न्यूज़ :

सिंघोरी अभयारण्य में मृत मिली बाघिन

By भाषा | Updated: March 14, 2021 13:02 IST

Open in App

रायसेन (मप्र), 14 मार्च मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिंघोरी अभयारण्य में बाड़ी के पास सिरवारा जंगल में छह साल की एक बाघिन मृत अवस्था में मिली है।

सिंघोरी अभ्यारण्य की अधीक्षक डॉ. रूही हक ने बताया कि यह बाघिन रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिरवारा जंगल में शनिवार की शाम को मृत अवस्था में मिली, जिसके एक पांव में गहरा जख्म पाया गया है।

उन्होंने कहा कि बाघिन की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और वहां जांच पड़ताल की।

हक ने बताया कि होशंगाबाद एवं भोपाल के डॉक्टरों की टीम ने बाघिन का पोस्टमॉर्टम किया और रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि यह करीब छह साल की बाघिन थी और उसके सभी अंग यथास्थिति में होने से शिकार होने की आशंका नहीं है।

हक ने बताया कि बाद में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह