लाइव न्यूज़ :

मप्र के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उपचार के दौरान बाघिन की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:28 IST

Open in App

भोपाल, 29 नवंबर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के बफर जोन से निकालकर घायल अवस्था में बाड़े में रखी गई 10 वर्षीय एक बाघिन की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीटीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टी-66 बाघिन को पिछले एक माह से रिजर्व के खितोली और पनपथा बफर इलाके में देखा गया था। वन अमला लगातार बाघिन की निगरानी कर रहा था क्योंकि वह कुछ गंभीर चोटों के कारण वह अपने लिए शिकार करने में असमर्थ थी।

उन्होंने बताया कि बाघिन को 26 नवंबर को खितोली क्षेत्र से निकाल कर बहेड़ा स्थित बाड़े में लाया गया जहां जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉक्टरों के दल ने उसका एक ऑपरेशन किया। रेस्क्यू (बचाव) के दौरान बाघिन भूखी नजर आई। विशेषज्ञों की सलाह पर बाघिन को खिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाघिन खाना नहीं खा पा रही थी। इसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बाघिन के शव का परीक्षण किया गया और शव को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार निपटाया गया है।

मध्य प्रदेश कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभयारण्यों का घर है। प्रदेश ने 2018 की गणना में 526 बाघों की संख्या के साथ देश के सभी राज्यों में पहला स्थान पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे