महाराष्ट्र: चंद्रपुर के चिमुर वन खंड में बाघिन और उसके दो बच्चों के मिले शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 12:19 IST2019-07-08T12:19:24+5:302019-07-08T12:19:24+5:30

इससे पहले देहरादून में इलाके में वर्चस्व को लेकर एक अन्य बाघ के साथ हुई लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गयी थी। वहीं, जयपुर के सरिस्का में बाघ की मौत हो गई थी।

Tigress and her two cubs found dead in Chimur Forest area of Chandrapur Maharashtra | महाराष्ट्र: चंद्रपुर के चिमुर वन खंड में बाघिन और उसके दो बच्चों के मिले शव

महाराष्ट्र: चंद्रपुर के चिमुर वन खंड में बाघिन और उसके दो बच्चों के मिले शव

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमुर वन खंड में एक बाघिन और उसके दो बच्चों के शव पाए गए हैं। हालांकि इनकी मौत कैसे हुई है, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि आए दिन देश भर से बाघों के मरने की खबरें आती रहती है।

इससे पहले देहरादून में इलाके में वर्चस्व को लेकर एक अन्य बाघ के साथ हुई लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गयी थी। वहीं, जयपुर के सरिस्का में बाघ की मौत हो गई थी। जिसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघ (एसटी-16) की मौत की उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच के आदेश दिए था।


इसे दो माह पहले ही रणथम्भौर राष्ट्रीय पार्क से सरिस्का में स्थानांतरित किया गया था। इसकी उम्र सात से आठ साल थी। वन अधिकारियों ने कहा कि बाघ घायल था, इसलिए उसे ‘ट्रेंक्यूलाइज’ (बेहोश) कर उसका इलाज किया गया। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन वह लगभग दो किलोमीटर चला और गिर गया। 

Web Title: Tigress and her two cubs found dead in Chimur Forest area of Chandrapur Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे