दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 11:24 IST2021-01-28T11:24:09+5:302021-01-28T11:24:09+5:30

Tight security on Delhi's borders | दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा

नयी दिल्ली, 28 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर पुलिस बल की भारी तैनाती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लाल किले पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

कृषक संगठनों की केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प व वाहनों में तोड़-फोड़ की और लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज लगा दिया था।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में 25 आपराधिक मामले दर्ज किए थे। इस हिंसा में 394 पुलिस कर्मी घायल हुए थे और पुलिस के 30 वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tight security on Delhi's borders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे