लाइव न्यूज़ :

नववर्ष की पूर्व संध्या के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: December 31, 2021 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा नये साल की पूर्व संध्या पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी कोविड-उपयुक्त व्यवहार संबंधी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कराया जाए।

पुलिस के मुताबिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की ओर से रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के अलावा नये साल की पूर्व संध्या के मद्देनजर अति संवेदनशील माने जाने वाले कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, हौज खास और अन्य इलाकों में गश्त बढ़ा दी जाएगी।

पुलिस ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा, "पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। डीडीएमए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो यह सुनिश्चित किया जाएगा और नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और कोविड ​​उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं