लाइव न्यूज़ :

नववर्ष समारोहों के मद्देनजर नोएडा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

By भाषा | Updated: December 31, 2020 11:39 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 31 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नव वर्ष समारोहों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है और यहां बाजारों, मॉल, होटल और क्लबों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यक्रम स्थल पर एक बार में 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।

कुमार ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर है।

अपर आयुक्त ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वाहनों का मार्ग भी बदला जा सकता है, ताकि यातायात बाधित नहीं हो।

उन्होंने लोगों से कोविड-19 के चलते अपने घरों में रहकर नववर्ष का स्वागत करने की अपील की।

उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों को भी हिदायत दी है कि वे निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश ना दें और कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें।

अपर आयुक्त ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नववर्ष समारोह स्थलों के पास महिला डेस्क स्थापित की गई है और वहां महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग