लाइव न्यूज़ :

मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ पिछले साल के 30 से बढ़कर इस साल 46 हुए

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:33 IST

Open in App

बारपेटा, 20 जून महामारी के इस दौर में असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या पिछले साल के 30 से बढ़कर 2021 में 46 हो जाने पर वन अधिकारियों एवं वन्यजीव प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है ।

उद्यान के निदेशक अमल चंद्र सरमा ने रविवार को बताया कि 2010 में मानस उद्यान में बस 10 बाघ ही थे जो पिछले साल तक बढ़कर 30 हो गये और इस साल कैमरा ट्रैपिंग गणना में 46 बाघों का पता चला।

उन्होंने कहा, ‘‘ सालभर में 16 बाघ बढ़े हैं जो 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि है , यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और इस बात का संकेत है कि संरक्षण प्रयास उद्यान में रंग ला रहा है।’’

सरमा ने बताया कि इन 46 रॉयल बंगाल टाइगर में 19 बालिग बाघिन, 16 बालिग बाघ , तीन किशोर एवं सात शावक बाघ हैं। उन्होंने बताया कि 1992 में ‘संकटापन्न सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थलों’ का हिस्सा रहे मानस उद्यान ने 2011 में विश्व धरोहर का अपना दर्जा वापस लेने के लिए संरक्षण का एक लंबा सफर तय किया।

सरमा ने कहा, ‘‘ यह हर्ष की बात है कि पहली बार मूल क्षेत्र के बाहर प्रथम जुड़ाव क्षेत्र में चार बाघ देखे गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO