लाइव न्यूज़ :

नदी में चट्टानों के बीच फंसे बाघ की मौत, रीढ़ की हड्डी में लगी थी चोट

By भाषा | Updated: November 7, 2019 13:44 IST

ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि 35 फीट ऊंचे पुल से कूदने के कारण बाघ की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि बाघ को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाघ पास रखे पिंजरे में घुसने में असफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपिंजरे को खींचने के प्रयास में बाघ के दातों में भी चोट आई। चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एस वी रामाराव ने कहा, ‘‘गुरुवार को बाघ मृत पाया गया।’’

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक नदी में चट्टानों के बीच फंसकर एक बाघ जख्मी हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाघ को बुधवार को यहां से करीब 27 किमी दूर स्थित कुनाड़ा गांव के पास सिरसा नदी में चट्टानों के बीच फंसा पाया गया था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि 35 फीट ऊंचे पुल से कूदने के कारण बाघ की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि बाघ को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाघ पास रखे पिंजरे में घुसने में असफल रहा।

पिंजरे को खींचने के प्रयास में बाघ के दातों में भी चोट आई। चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एस वी रामाराव ने कहा, ‘‘गुरुवार को बाघ मृत पाया गया।’’ एक अधिकारी ने बताया कि जंगली जानवर का शिकार करने के बाद बाघ इस नदी में कूदकर आराम करने के लिए आया, जहां इन चट्टानों के बीच उसे चोट लग गयी।

बुधवार को सूचना मिलने पर वन अधिकारी बचाव के लिए गए, लेकिन कम रोशनी के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि रात में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कुछ वनकर्मियों को तैनात किया गया था। रामाराव ने कहा, “बाघ ने सुबह तक कोई गतिविधि नहीं दिखायी।” उन्होंने कहा कि शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौत का सही कारण शव परीक्षण के बाद पता चलेगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है