लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बाघ स्थानांतरण परियोजना जल्द फिर से शुरू होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:41 IST

Open in App

ऋषिकेश, 28 सितंबर उत्तराखंड में कुछ महीने से अस्थायी रूप से बंद बाघ स्थानांतरण परियोजना जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जनवरी में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज से राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किये गए एक युवा नर बाघ के मोतीचूर के बाड़े से भागने के बाद परियोजना को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

पिछले साल 24 दिसंबर को एक युवा बाघिन को कॉर्बेट से राजाजी स्थानांतरित किया गया था, उसके बाद युवा नर बाघ को 9 जनवरी को स्थानांतरित कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद यह अपने बाड़े से भाग गया।

अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा कि उनके स्थानांतरण के लगभग नौ महीने हो चुके हैं, ऐसे में यह माना जाता है कि स्थानांतरित बाघों को अपने नए परिवेश में खुद को ढालने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। इसलिए, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण परियोजना पर से अस्थायी रोक हटा रहा है।

उन्होंने कहा कि दो बाघों को पहले ही कॉर्बेट से राजाजी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि दो और बाघों - एक नर और एक मादा - को परियोजना के फिर से शुरू होने के बाद रिजर्व में स्थानांतरित किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल