लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के अमराबाद बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:50 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 जुलाई तेलंगाना के अमराबाद बाघ अभयारण्य में 14 बाघ हैं, जबकि 2019 में 12 थे। राज्य के वन विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में बाघों की सबसे अधिक संख्या अमराबाद बाघ अभ्यारण्य में है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 2020-21 में किए गए चौथे चरण के निगरानी सर्वेक्षण के दौरान बाघों की मौजूदगी को लेकर नए परिणाम सामने आए।

विज्ञप्ति में कहा गया, "2019 में चौथे चरण की गणना के दौरान, 12 बाघों की पहचान की गई थी। 2020-21 में चौथे चरण के निगरानी सर्वेक्षण में, यह संख्या बढ़कर 14 हो गई।"

चरण-चार के निगरानी सर्वेक्षण देश भर के प्रत्येक बाघ अभयारण्य में किए जा रहे हैं।

वन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी वार्षिक गणना रिपोर्ट के अनुसार, अभयारण्य में वन्यजीवों की कुल 43 प्रजातियों का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए