लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में बाघ ने एक और व्यक्ति की जान ली, नरभक्षी को गोली मारने के आदेश

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:00 IST

Open in App

उधगमंडलम (तमिलनाडु), एक अक्टूबर बाघ द्वारा शुक्रवार को एक और व्यक्ति की जान लिए जाने के बाद मुख्य वन संरक्षक शेखर कुमार नीरज ने नरभक्षी को तुरंत गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में बाघ ने चौथे व्यक्ति की मार डाला है।

बाघ द्वारा पिछले शुक्रवार को गुडलुर में एक चरवाहे की हत्या किए जाने के बाद वन विभाग ने नरभक्षी को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था।

हालांकि, पिछले छह दिनों में बाघ केरल के विशेष कार्य बल के कुछ कर्मियों सहित लगभग वन विभाग के 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को घायल कर चुका है । दो पालतू हाथियों पर भी बाघ ने हमला किया।

बाघ को मेफील्ड में घूमते हुए देखा गया था। यह जगह 29 सितंबर को बाघ द्वारा एक बकरी पर किए गए हमले के स्थल से दो किलोमीटर दूर थी। इसके बाद बाघ ने मुदुमलाई बाघ अभ्यारण्य के तहत आने वाले अताकराई में प्रवेश किया और आज यहां 85 साल के एक व्यक्ति को मार डाला। इससे ग्रामीणों में दरशत व्याप्त हो गई और उन्होंने इसे पकड़ने की मांग की।

गुडलुर के विधायक पी जयालसीन ने इस मामले में तुरंत दखल की मांग की। बाघ अभी तक चार लोगों, 20 गाय और एक बकरी को मार चुका है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीरज ने नरभक्षी को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए