लाइव न्यूज़ :

पेंच में आपसी लड़ाई में घायल बाघ को उपचार के लिए वन विहार भोपाल भेजा गया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:02 IST

Open in App

सिवनी, (मप्र) 13 जुलाई मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में आपसी लड़ाई में घायल हुए नर बाघ को तीन दिन के बचाव अभियान के बाद इलाज के लिए मंगलवार को वन विहार भोपाल भेज दिया गया है। पेंच के क्षेत्र निदेशक ने इसकी जानकारी दी ।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र निदेशक विक्रम सिंह परिहार ने बयान जारी कर बताया कि करीब 17 साल का नर बाघ (टी-11) कुछ दिन पहले ताकतवार बाघ से आपसी संघर्ष में घायल हो गया था और इसे वन अमले ने खवासा बफर परिक्षेत्र के बाज रिसोर्ट आवरघानी गांव के पास घायल हालत में देखा था।

परिहार ने मंगलवार को बताया कि 9-10 जुलाई की देर रात सूचना मिली थी कि पेंच में आवरघानी गांव में एक बाघ घायल हालत में दिखाई दिया है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद 10 जुलाई से हाथियों के मदद से चलाए गए तलाश अभियान में 12 जुलाई को घायल बाघ बाज रिसॉर्ट परिसर में पाया गया।

परिहार ने बताया कि बाघ अत्यंत कमजोर हो गया है और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर घायल बाघ को बेहोश कर उसका इलाज शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि बाघ की गर्दन के पास 13 घाव तथा उसके कंधे व पु्ट्ठे और अन्य जगहों पर भी कई घाव हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अन्य बाघ से लड़ाई में यह बाघ घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि जून 2018 में भी इस बाघ की अलीकट्टा के पास किसी बाघ की लड़ाई से घायल होने पर इलाज कर बचाया गया था।

परिहार ने बताया कि बेहतर इलाज व देखभाल के लिए टी-11 बाघ को 13 जुलाई को वन विहार भोपाल में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान