लाइव न्यूज़ :

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का शावक मृत पाया गया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:33 IST

Open in App

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बृहस्पतिवार को बाघ का पांच महीने का एक शावक मृत पाया गया है। वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने पहाडी क्षेत्र में शावक का क्षप्त विक्षप्त शव बरामद किया । विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शावक का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे राजबाग चौकी के पास दफना दिया गया।

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र निदेशक टी सी वर्मा ने बताया कि शावक की मौत संभवत: एक बडे़ बाघ के साथ लडाई में हुई है क्योंकि उसकी गर्दन पर दांतों के निशान पाये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि इस शावक को अंतिम बार उसकी मां टी-60 के साथ घूमते देखा गया था और उसी क्षेत्र में बाघ-बाघिन का एक और जोड़ा घूम रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे