लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघ शावक की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघ शावक की मौत हो गई है। शावक की मां की 17 दिन पहले प्रसव संबंधी परेशानियों के चलते मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

छह वर्षीय सफेद बाघिन निर्भया ने 10 दिसंबर को दो शावकों को जन्म दिया था। दिल्ली के चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे के अनुसार बाघिन प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण शेष शावकों को जन्म नहीं दे पा रही थी और इसी वजह से 14 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।

पांडे ने कहा कि इस दौरान उसके एक शावक की भी मौत हो गई थी। दूसरे शावक का एक पशु चिकित्सा अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन ''उसे बचाने के प्रयास नाकाम रहे।''

चिड़ियाघर के निदेशक ने कहा कि मंगलवार को ''गंभीर बीमारी'' के कारण उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि शावक का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और विसरे को अन्य जांच के लिए बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा जा रहा है।

पांडे ने बताया कि चिडियाघर में फिलहाल सामान्य धारियों वाले बंगाल बाघ का जोड़ा और पांच सफेद बाघ है।

उन्होंने कहा कि सर्दी के मद्देनजर चिडियाघर में जानवरों के लिए हीटर, पर्दे आदि लगाकर बचाव के इंतजाम किए गए हैं। खाने में बदलाव करते हुए सर्दी से बचाव के लिए जानवरों को सूप, गुड़ आदि दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कोविड-19 दिशानिर्देशों मद्देनजर चिडियाघर लोगों के लिए 31 जनवरी तक बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?