लाइव न्यूज़ :

दुधवा में 20 दिसंबर से बाघों की गणना शुरू होने की संभावना

By भाषा | Updated: November 27, 2021 12:27 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 27 नवंबर दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) में बाघों की गणना 20 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।

डीटीआर के क्षेत्र निदेशक संजय पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को शनिवार को बताया कि बाघों और अन्य जानवरों की गणना का कार्य पहले 20 अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन दुधवा में भारी बाढ़, बेमौसम बारिश और बनबसा बैराज से शारदा नदी में अप्रत्याशित रूप से पानी के भारी बहाव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि बाघों के साथ-साथ जंगली हाथियों और अन्य मांसाहारी और खुर वाले जानवरों की संख्या का पता लगाने का कार्य 20 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार गणना का काम दक्षिण खीरी वन मंडल के दुधवा, किशनपुर, दुधवा बफर जोन, मोहम्मदी और गोला रेंज, कतर्नियाघाट (बहराइच) और पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में एक साथ किया जाएगा।"

पाठक ने बताया कि डेटा ऑपरेटरों का एक प्रशिक्षण सत्र 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, क्योंकि इस साल गिनती का काम एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ऐप के जरिए किया जाएगा और पहले की तरह मैनुएल (हाथ से) जानकारी नहीं भरनी होगी।

उन्होंने कहा, "आंकड़ों की सटीकता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए, मास्टर प्रशिक्षकों (18 वन प्रभागों के 36 वन अधिकारियों) का प्रशिक्षण छह और सात दिसंबर को दुधवा/कतर्नियाघाट में आयोजित किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "ये मास्टर-प्रशिक्षक आकलन कार्य में सक्रिय रूप से लगे कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।" उन्होंने कहा, "कैमरा ट्रैप और क्षेत्र पर सर्वेक्षण के माध्यम से आठ दिनों तक चलने वाले गणना के काम के लिए उपयुक्त स्थानों पर लगभग 2,600 कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें दुधवा और कतर्नियाघाट के ब्लॉक की गिनती के लिए 1,340 कैमरे और शेष कैमरे अन्य ब्लॉक में लगाए जाएंगे।"

पाठक ने कहा, ‘‘आठ दिनों तक आकलन कार्य जारी रहेगा और इस दौरान मांसाहारी, खुर वाले जानवरों और हाथियों का सर्वेक्षण किया जाएगा।"

उन्होंने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र पर एकत्र किए गए आंकड़ों का बाद में सांख्यिकीय अध्ययन के माध्यम से विश्लेषण किया जाएगा, ताकि दुधवा और अन्य हिस्सों में बाघों की अनुमानित संख्या का पता लगाया जा सके।

इससे पहले, 2021 में की गई बाघों की गिनती के अनुसार दुधवा बाघ अभयारण्य में बाघों की अनुमानित संख्या 107 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं