लाइव न्यूज़ :

अमृतसर के गांव में ‘टिफिन बॉक्स बम’ मिला, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने अमृतसर में एक गांव से टिफिन बम बरामद किया है जिसमें दो किलोग्राम से ज्यादा आरडीएक्स विस्फोटक था। पुलिस को शक है कि इसे पाकिस्तान से उड़ाए गए ड्रोन के जरिये गिराया गया होगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि जिस बैग में टिफिन बम था, उसमें कुछ अन्य विस्फोटक भी मिले हैं।

गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने अमृतसर ग्रामीण जिले में कल (रविवार को) कुछ बरामदगी की है। हमें कुछ हथगोले और कारतूस मिले हैं…सबसे महत्वपूर्ण एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के साथ टिफिन बॉक्स बम मिला है।”

उन्होंने कहा, “आईईडी को दो खाने वाले टिफिन बॉक्स में बनाया गया था। बीती शाम अमृतसर के लोपोके पुलिस थाना क्षेत्र के धालिके गांव के निकट से यह बरामदगी की गई।”

उन्होंने कहा, “हमारा आकलन है कि इस बम को सीमा पार से ड्रोन के जरिये यहां पहुंचाया गया है।” डीजीपी ने कहा कि एक पूर्व सरपंच ने पुलिस को इलाके में ड्रोन की हरकत के बारे में सूचित किया था।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस को एक परित्यक्त बैग मिला, जिसमें सात थैलियां, एक प्लास्टिक का टिफिन, पांच हथगोले, 9 एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस थे। उन्होंने कहा कि इसमें दो किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक पदार्थ, एक रिमोट कंट्रोल उपकरण और एक स्विच भी मिला है।

उन्होंने कहा कि बम को फोम के माध्यम से पैक किया गया था। पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की मदद ले रही है।

डीजीपी ने कहा, “एनएसजी का दल पहुंच चुका है और उन्होंने एक प्रारंभिक रिपोर्ट दी है…उन्होंने कहा कि यह एक उन्नत किस्म का बम है और इसमें करीब 2-3 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोटक है। इसमें स्विच प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है और इसे टाइमर के साथ जोड़कर भी विस्फोट किया जा सकता है। इसमें यू-आकार के दो चुंबकों के साथ एक चुंबकीय परिक्षेत्र भी है और एक छपा हुआ सर्किट बोर्ड है जो रिपोर्ट सिग्नल प्राप्त करने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा कि बैग से 9 वोल्ट की एक बैटरी और तीन डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। गुप्ता के मुताबिक इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी भी लक्ष्य के खिलाफ किया जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया