लाइव न्यूज़ :

तिब्बत की निर्वासित सरकार ने नई तिब्बत नीति के लिए ट्रंप का आभार प्रकट किया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:25 IST

Open in App

धर्मशाला, 29 दिसंबर तिब्बत की निर्वासित सरकार ने नई तिब्बत नीति पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार प्रकट किया है।

ट्रंप ने रविवार को एक ऐसे विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिसमें तिब्बत में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की बात की गई है कि अगले दलाई लामा का चयन केवल तिब्बती बौद्ध समुदाय के लोग करें एवं इसमें चीन का कोई हस्तक्षेप नहीं हो। अमेरिका की ‘तिब्बत नीति एवं समर्थन कानून 2020’ में तिब्बत संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रावधानों में संशोधन किया गया है।

धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बती संसद की ओर से जारी बयान में उसके स्पीकर पेमा जुंगने ने कहा, ‘‘यह कदम आधिकारिक रूप से इस बात का अनुमोदन करता है कि दलाई लामा के अवतरण को मान्यता देना केवल महान चौदहवें दलाई लामा, तिब्बती बौद्ध नेताओं और तिब्बती लोगों का एकाधिकार है तथा इसमें चीन सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘यह कदम तिब्बती पठार की महत्ता को मान्यता देता है और जलवायु परिवर्तन के कारण तिब्बत के समक्ष पैदा हो रहे खतरे को चिह्नित करता है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने पिछले कई साल में तिब्बत के मुद्दे का लगातार समर्थन किया है। चीन के खिलाफ कड़े कदम उठाकर हमें लगातार समर्थन देने के लिए हम आपके बहुत आभारी है। चीन सरकार आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली है, लेकिन मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर उसका रिकॉर्ड सबसे खराब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह