लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:48 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई मानसून के कारण बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग द्वारा आज जारी बयान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े। लखीमपुर खीरी, आंबेडकर नगर, बरेली, सहारनपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, सीतापुर, झांसी, बलिया, महोबा, वाराणसी, बांदा, आगरा, अलीगढ़ और रायबरेली में बारिश की सूचना है।

विभाग ने पश्चिम उप्र में कई स्थानों पर और पूर्वी उप्र में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और पश्चिमी उप्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 24 जुलाई को पश्चिमी उप्र में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उप्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं