उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:17 IST2021-03-13T19:17:38+5:302021-03-13T19:17:38+5:30

Thunder showers occurred at different places in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी

उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी

लखनऊ, 13 मार्च उत्तर प्रदेश में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभगा ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी हवायें भी चलीं।

इसके अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि इलाहाबाद में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thunder showers occurred at different places in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे