लाइव न्यूज़ :

दस लाख डॉलर का नकली नोट पांच लाख में बेच रहे ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2020 21:01 IST

Open in App

इंदौर, 19 दिसंबर मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट यहां पांच लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे चार ठगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने शनिवार को बताया कि सांवेर रोड के एक ढ़ाबे में शुक्रवार शाम जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरुण परमार (33), शेरू खान मेवाती (35), नईम देहलवी (38) और मोहम्मद गुफरान (30) के रूप में हुई है। इनमें से पहले तीन आरोपी पड़ोसी शहर उज्जैन के रहने वाले हैं, जबकि चौथा व्यक्ति शाजापुर जिले के शुजालपुर कस्बे से ताल्लुक रखता है।

उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के तहत हमने अपने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। उन्होंने उसे एक मिलियन (10 लाख) अमेरिकी डॉलर का नकली नोट दिखाकर पांच लाख रुपये में इसके सौदे की पेशकश की।’’

खत्री ने बताया कि पहले से तैयार एसटीएफ दल ने आरक्षक का इशारा मिलते ही मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 लाख अमेरिकी डॉलर का नकली नोट बरामद किया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों का कहना है कि वे यात्री बसों में साफ-सफाई और अन्य छोटे-मोटे काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के तहत इस बात की भी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह