लाइव न्यूज़ :

गैस कनेक्शन दिलवाने के नाम पर ठग ने सेवानिवृत्त आईएएस से 39 हजार ठगे

By भाषा | Updated: June 26, 2019 13:59 IST

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार रसोई गैस का कनेक्शन लेना चाह रहे थे। उन्होंने गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन एजेंसी को सर्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देरिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार रसोई गैस का कनेक्शन लेना चाह रहे थे।

गैस कनेक्शन दिलवाने के नाम पर एक ठग ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से 39 हजार रुपए ठग लिये। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के दामाद ने थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराई है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार रसोई गैस का कनेक्शन लेना चाह रहे थे। उन्होंने गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन एजेंसी को सर्च किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इंटरनेट पर उन्हें सेक्टर-23 स्थित एक एजेंसी का पता चला, जिस पर एक मोबाइल फोन नंबर लिखा था। उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो, एक व्यक्ति ने उनसे बातचीत किया, तथा उनसे कहा कि वह सस्ते दर पर उन्हें गैस कनेक्शन दिलवा देगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त ठग ने सेवानिवृत्त अधिकारी से गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर तीन बार में ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए 39 हजार रुपए ले लिये। उन्होंने बताया कि पैसे लेने के बाद ठग फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं