लाइव न्यूज़ :

इंदौर में निर्माण मलबा यहां-वहां फेंकने पर वसूला जाएगा कम से कम 5,000 रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:56 IST

Open in App

इंदौर, 25 जुलाई देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्माण से जुड़ा मलबा यहां-वहां फेंकना अब लोगों को महंगा पड़ने वाला है और शहर की खूबसूरती पर दाग लगाने वाले लोगों से कम से कम 5,000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला जाएगा। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आईएमसी प्रशासन ने अपने भवन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति नये निर्माण किए जाने और पुराने निर्माण ढहाए जाने के दौरान निकलने वाले मलबे को खुले मैदानों या अन्य स्थानों पर अनाधिकृत रूप से फेंकता पाया जाता है, तो उससे न्यूनतम 5,000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला जाए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक निर्माण से जुड़े मलबे के निपटारे के लिए "इंदौर 311" मोबाइल ऐप के माध्यम से आईएमसी प्रशासन को सूचना दे सकते हैं और निर्धारित शुल्क चुकाकर कर इसे उठवा सकते है।

इस बीच, केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए आईएमसी के सलाहकार असद वारसी ने बताया कि शहर में निर्माण मलबे के प्रसंस्करण से ईंटें, मेनहोल के ढक्कन, इंटरलॉकिंग टाइल्स और अन्य सामग्री बनाई जा रही है।

वारसी ने बताया, "ये सामग्री उस संयंत्र में बनाई जा रही है जो हर रोज 100 टन निर्माण मलबे का प्रसंस्करण कर सकता है। शहर में निर्माण गतिविधियों में तेजी आने के मद्देनजर इस संयंत्र की क्षमता पांच गुना बढ़ाकर 500 टन प्रतिदिन की जा रही है।"

उनके अनुमान के मुताबिक शहर में औसतन 300 टन निर्माण मलबा हर रोज निकलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर