लाइव न्यूज़ :

मथुरा के एक मकान में तीन युवक छाप रहे थे 500 और 2000 के नकली नोट, हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:19 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर तीन युवकों को कथित रूप से नकली नोट छापने के आरोप में पकड़ा है।

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर तीन युवकों को कथित रूप से नकली नोट छापने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक गायत्री तपोभूमि के पीछे एक मकान में पांच सौ व दो हजार रुपए कीमत के नकली नोट छापकर देहात में खपा रहे हैं।

इस कार्यवाही में आरोपियों के पास से एक कलर प्रिण्टर बरामद किया है जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसी से यह नोट छापने का काम चल रहा था और आरोपियों के पास से तीन लाख 12 हजार मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

शहर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया, ‘इस सिलसिले में कैलाश उर्फ पपुआ, महेश कुमार उर्फ लाखन और हसीन को गिरफ्तार किया गया है जबकि इनके तीन साथी फरार हो गए हैं। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया, ‘गिरफ्तार अभियुक्त एक लाख रुपए के नकली नोट 25 हजार रुपए में देते थे 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं