लाइव न्यूज़ :

स्नान कर रहे तीन युवक गंगा नदी डूबे, एक की मौत

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:13 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च फतेहपुर जिले के हथगाम क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी के कोतला घाट पर स्नान करने गये तीन युवक डूब गए। उनमें से एक की मौत हो गयी तथा अन्य अन्य को ग्रामीणों ने बचा लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय साबा गांव का रहने वाला अतुल यादव (22) अपने साथी रवि (19) और अरविंद (24) के साथ फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर में गंगा नदी के कोतला घाट पर स्नान करने गया था।

उन्होंने बताया कि गहरे पानी में चले जाने पर अतुल डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए उसके साथी रवि और अरविंद भी गहरे पानी में उतर गये, मगर वे भी डूबने लगे।

सूत्रों ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर कुछ दूरी पर स्नान कर रहे ग्रामीणों ने रवि और अरविंद को बचा लिया, लेकिन अतुल (22) की डूबने से मौत हो गयी।

अतुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल